• Sat. Sep 14th, 2024

    INDIA TODAY ONE

    Knowledge

    केला खाने के फायदे, नुकसान, पोषक तत्व और अन्य जानकारी | 20 benefits of banana in hindi.

    Byashwanisihag986

    Aug 12, 2024
    केला खाने के फायदे
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    इस लेख में हम केला पर चर्चा करेंगे। केला खाने के फायदे, अधिक मात्रा में केला खाने के क्या नुकसान है, केला में कौन-कौन से पोषक तत्व कितनी मात्रा में पाये जाते है किनको केला का सेवन नहीं करना चाहिए और क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए इन सभी पर चर्चा करेंगे।

    परिचय। Introduction.

    • केला का वैज्ञानिक नाम मूसा पेराडिसिका (Musa paradisiaca) और  वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार केला मुसासी कुल का पौधा है।
    • केला को इंग्लिश में banana कहते है।
    • भारत, विश्‍व में केले का सर्वाधिक उत्‍पादन करने वाला देश है। भारत में 0.88 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में 29.7 मिलियन टन केले का उत्‍पादन होता है।
    • केले का उत्पादन भारत के लगभग सभी राज्यों में होता है, लेकिन आंध्र प्रदेश केले के उत्पादन के मामले में भारत के सभी राज्यों में सबसे आगे है। आंध्र प्रदेश की जलवायु और मिट्टी केले की खेती के लिए काफी उपयुक्त है।
    • मूल रूप से ये दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णदेशीय क्षेत्र के हैं और संभवतः पपुआ न्यू गिनी में इन्हें सबसे पहले उगाया गया था। लेकिन आज, इनकी खेती लगभग सम्पूर्ण उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। केले के सर्वप्रथम प्रमाण 4000 साल पहले मलेशिया में मिला थे केला खाने के संदर्भ में युगांडा पहले स्थान पर है, यहां प्रति व्यक्ति एक वर्ष में लगभग 225 केले खाता है।

    केले में पोषक तत्वों की मात्रा। Amount of nutrients in banana.

    केले में आहार फाइबर, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, साथ ही इसमें एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, ट्रिप्टोफैन और डेल्फिनिडिन जैसे विभिन्न फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। केले के पोषक तत्वों का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है।

    केला खाने के फायदे

    Nutrient (Nutritional Component)  Value per 100 grams
     carbohydrates22.84 grams
    sugar12.23 grams
     dietary Fibre2.6 grams
     protein1.09 grams
    fat0.3 grams
    potassium358.0 mg
    magnesium27.0 mg
    phosphorus22.0 mg
    Colleen9.8 mg
    calcium5.0 mg
    niacin0.6 mg
    folate20.0 micrograms
    sodium1.00 mg
    selenium1.00 microgram
    Vitamin A3.0 microgram
    vitamin C8.7 mg

    केला खाने के फायदे। Benefits of eating banana.

    केला न केवल अपने स्वाद और मिठास के लिए जाना जाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। केले में आहार फाइबर, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, साथ ही इसमें एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, ट्रिप्टोफैन और डेल्फिनिडिन जैसे विभिन्न फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। केला का नियमित सेवन हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं केला खाने के फायदे।

    केला खाने के फायदे

    1. वजन कम करने में मदद करता है।

    केले बहुमुखी फल हैं जिन्हें वजन कम करने या बनाए रखने के लिए सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। यह वजन कम करने या बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप नाश्ते में तैलीय और मीठा खाना खाने की बजाय केला खाते हैं तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। केले में मौजूद प्राकृतिक शर्करा इसे एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट स्नैक बनाती है। यह वर्कआउट रूटीन और दिन-भर की गतिविधियों के दौरान खर्च हुई ऊर्जा को फिर से भरने में मदद करता है। इनमें प्राकृतिक फाइबर और पोटैशियम भी उच्च मात्रा में होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

    2. मधुमेह के खतरे को कम करता है।

    मधुमेह एक चयापचय (metabolic) संबंधी विकार है जो रक्त में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा देता है। कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च से भरपूर आहार से मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। ग्लूकोसिडेज़ एंजाइम द्वारा टूटने के बाद स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं।

    बुकोला और अन्य Scientist ने 2016 में एक रिसर्च कि जिसमें यह साबित हुआ कि केला अल्फा-ग्लूकोसिडेज़ को रोकता हैं और इस प्रकार बढ़े हुए रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकता हैं। इसके अतिरिक्त, केले में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें मधुमेह विरोधी प्रभाव हो सकते हैं। इस प्रकार, केले का सेवन मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालाँकि, इन दावों को पुख्ता करने के लिए और अध्ययन किए जाने की जरूरत है।

    3. डिप्रेशन (depression) को कम करने में मदद मिलती है।

    डिप्रेशन बेकार की भावनाओं, मनोदशा (mood) और भूख में बदलाव से जुड़ा है, जो हमारे स्वास्थ्य पर काफी खराब असर डाल सकता है। आहार में कुछ बदलाव करने से डिप्रेशन को कम करने में फायदा मिल सकता है। Stefanska और अन्य Scientist ने डिप्रेशन में केला खाने से डिप्रेशन के लक्षणों में क्या परिवर्तन होता है, इस का आकलन करने के लिए 2014 में एक अध्ययन किया। 

    इस रिसर्च से पता चला है कि केला मैग्नीशियम (Mg), पोटेशियम (K) , आयरन (Fe) और Vitamin B जैसे खनिजों से भरपूर है,  जो डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने फायदेमंद होते हैं। इसके अतिरिक्त, केले में ट्रिप्टोफैन (एक सेरोटोनिन उत्पादक) होता है, जो मनोदशा (mood) को अच्छा करता है।  केले में कोलीन होता है जो मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे यह पता चलता है कि केले का सेवन डिप्रेशन को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। इन दावों का समर्थन करने वाले वैज्ञानिक साक्ष्य सीमित हैं।

    4. मासिक धर्म और प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं के लिए अच्छा नाश्ता है।

    प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं के लिए अच्छा नाश्ता है। PMS और मासिक धर्म चक्र के कुछ दिन यह महिलाओं की भावनाओं, शारीरिक स्वास्थ्य, व्यवहार को प्रभावित करता है। जिससे PMS और मासिक धर्म चक्र के कुछ दिन महिलाओं का मूड खराब रहता है क्रोध आना, चिड़चिड़ापन होना आदि। एक शोध में यह पता चला कि चाहे आप PMS और मासिक धर्म चक्र पर हों या नहीं, केले का सेवन मनोदशा (mood) को अच्छा करता है।, केले में ट्रिप्टोफैन (एक सेरोटोनिन उत्पादक) होता है, जो मनोदशा (mood) को अच्छा करता है।

    प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम :- ओव्यूलेशन और मासिक धर्म के बीच की अवधि के दौरान महिलाओं में आमतौर पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनका कारण अभी तक पूरी तरह से ज्ञात नहीं है, लेकिन माना जाता है कि मासिक धर्म के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव भी इन लक्षणों का एक कारण हैं।

    5. नॉन-अल्कोहलिक फैटी लीवर की बीमारी को नियंत्रित करने में फायदेमंद।

    एक अध्ययन में पता चला है कि केले फेनोल्स से भरपूर होते हैं, जो हेपेटोप्रोटेक्टिव (लीवर को नुकसान से बचाने) प्रभाव डालने के लिए जाने जाते हैं। Torres और अन्य Scientist के द्वारा 2021 में एक अध्ययन किया गया जिसमें देखा गया कि केले का सेवन गैर-अल्कोहल (Non-Alcoholic) फैटी लीवर की बीमारी को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकता है

    क्योंकि इसमें भरपूर फेनोल्स मौजूद होते हैं जो लिवर एंटीऑक्सीडेंट स्थिति में सुधार करते हैं और शरीर में अतिरिक्त वसा जमा होने से रोकते हैं। इससे पता चलता है कि केले गैर-अल्कोहल (Non-Alcoholic) फैटी लीवर की बीमारी के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन हमें इन दावों का समर्थन करने के लिए और अधिक वैज्ञानिक प्रमाण की आवश्यकता है।

    गैर-अल्कोहल (Non-Alcoholic) फैटी लिवर डिजीज :- नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (Non-Alcoholic Fatty Liver Disease), जिसे अक्सर NAFLD कहा जाता है। यह एक लिवर की समस्या है जो उन लोगों को प्रभावित करती है। जो बहुत कम या बिलकुल भी शराब नहीं पीते हैं। नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज में, लिवर में बहुत अधिक वसा जमा हो जाती है। यह अक्सर उन लोगों में देखा जाता है जो अधिक वजन वाले या मोटे होते हैं।

    6. रक्तचाप (blood pressure) को नियंत्रित करने में फायदेमंद।

    केले आहार फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होते हैं और ये सभी रक्तचाप (blood pressure) की समस्याओं में लाभ पहुंचा सकते हैं। US Nutrient Data Laboratory ने 2011 में बताया कि पूर्वी एशियाई में जो लोग केले नहीं खाते उनकी तुलना में केले खाने वाले लोगों के रक्तचाप (blood pressure) पर सकारात्मक असर दिखाई पड़ता है।

    इसके अतिरिक्त केले में पोटेशियम होता है जो शरीर में एडिमा को कम करने में मदद कर सकता और रक्तचाप (blood pressure) को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए, केला रक्तचाप (blood pressure) को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। हालाँकि, इसका कोई  वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इसलिए इन दावों का पता लगाने के लिए और ज़्यादा शोध किया जाना चाहिए।

    एडिमा क्या है? :-  एडिमा शरीर के ऊतकों में तरल पदार्थ के संचय से होने वाली सूजन है। जब शरीर के कुछ हिस्से एडिमा से प्रभावित होते हैं, तो उन्हें एडिमाटस माना जाता है। एडिमा सबसे ज़्यादा पैरों में होता है।

    7. स्वस्थ नींद के लिए।

    केले देर रात का अच्छा नाश्ता है, ये रात की अच्छी नींद को बढ़ावा देता है। केले में Vitamin B6 से भरपूर होता हैं और इसमें ट्रिप्टोफेन जैसे अमीनो एसिड होते हैं। जो स्वस्थ नींद और अच्छे मूड के लिए आवश्यक हैं।

    8. मेटाबॉलिज्म, तंत्रिका तंत्र और सफेद रक्त कोशिकाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    केले में Vitamin B6 से भरपूर मात्रा होता हैं। जो शरीर को स्वस्थ चयापचय (metabolism) बनाए रखने में मदद करता है। विशेष रूप से यह तंत्रिका तंत्र के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। और आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता हैं।

    9. किडनी कैंसर और मैक्यूलर डिजनरेशन में फायदेमंद होता है।

    केले में कैरोटीनॉयड (ल्यूटिन) अच्छी मात्रा में होता है। और science ऐसा मानती है कि किडनी कैंसर और मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को संभावित रूप से कम करके आपको स्वस्थ रखने में कैरोटीनॉयड (ल्यूटिन) मदद करता है।

    मैक्यूलर डिजनरेशन :- यह आंखों से संबंधित बीमारी है। इसमें मरीज की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।

    10. वर्कआउट सेशन से पहले का एक अच्छा नाश्ता है।

    केला वर्कआउट सेशन से पहले का एक अच्छा नाश्ता है क्योंकि केले से धीमी गति से निकलने वाली शर्करा, इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ मिलकर आपके ऊर्जा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। और यदि आपके एनर्जी का लेवल स्थिर रहेगा तो आप अच्छे से वर्कआउट कर पाएंगे।

    11. मांसपेशियों की ऐंठन से बचाने में मदद करता है।

    केले में मौजूद मैग्नीशियम (Mg) और पोटेशियम (K) वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से बचाने में मदद करते हैं। और मांसपेशियों की रिकवरी बेहतर होती है।

    12. समय से पहले बुढ़ापा आने से रोकता हैं।

    केले एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अधिक पक्के हुए केलो में एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते है। जो समय से पहले बुढ़ापा आने से आपकी रक्षा कर सकते हैं।

    13. धूम्रपान को छोड़ने या धूम्रपान के लक्षणों को कम करने में मदद करें।

    यदि आप धूम्रपान करते हैं या धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो आपको केले का सेवन करना चाहिए। क्योंकि केले में Vitamin B, पोटेशियम (K) और मैग्नीशियम (Mg)  उच्च मात्रा में होते है। जो धूम्रपान के सेवन से व्यक्ति में मौजूद निकोटीन को बाहर निकालने में मदद करता है। तथा निकोटीन से होने वाले लक्षणों को काम करता हैं।

    14. केले में पेक्टिन नाम के घुलनशील आहार फाइबर होते हैं जो पाचन क्रिया के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

    केले में फ्रुक्टो-ओलिगोसेकेराइड नामक प्रीबायोटिक होता है, जो आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया के विकास को प्रोत्साहित करता है। जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है और हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।

    केले में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं, जो पाचन पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं और मल को नरम कर सकते हैं। science ऐसा मानती है कि केले में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत के लिए अच्छा होता है। यह गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को शांत करने में मदद करता है। केले प्राकृतिक रूप से एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न, जीईआरडी से राहत दिला सकते हैं।

    15. केले  में आयरन और फोलेट की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यह एनीमिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    16. केले एंटीऑक्सीडेंट, ल्यूटिन, विटामिन ए और कैरोटीनॉयड से भरपूर होते हैं जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

    17. शहद के साथ केला मिल्कशेक को hangover cure कहा जाता है। क्योंकि केला मिल्कशेक में जो केला है वह पेट को सुचारू रखने की शक्ति रखता है। शहद रक्त शर्करा को सामान्य रखता है। दूध शरीर को हाइड्रेट करेगा और जो केले में ट्रिप्टोफैन होता है वह भारी सिर से राहत दिलाएगा।

    18. University of Maryland Medical Center के अनुसार पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाने से ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिल सकती है। 2008 के एक शोध में पाया गया कि एक ऐसा आहार जो पोटेशियम से भरपूर और बाइकार्बोनेट से भरपूर होता है। वह हड्डियों के टर्नओवर या हड्डियों के नुकसान को काफी कम कर देता है। केले में मैंगनीज के दैनिक मूल्य का 16% पोषक तत्व होता है जो गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकता है।

    👉 यह भी पढ़ें। 

    अधिक मात्रा में केले खाने के नुकसान। Side effects of eating bananas in excess.

    केला अपने स्वाद और पौष्टिक गुणों के लिए मशहूर है। हालाँकि, अधिक मात्रा में केले का सेवन करने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं केले खाने के कुछ संभावित नुकसान।

    केला खाने के फायदे

    • केले में अधिक मात्रा में शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिसके कारण यह दांतों में सड़न या कैविटी जैसी समस्या पैदा कर सकता है।
    • प्रियंगा और अन्य Scientist ने 2022 में एक अध्ययन किया जिसमें पाया गया कि केले का सेवन कभी-कभी केले के प्रोटीन की उपस्थिति के कारण एलर्जी हो सकती है। जो असामान्य प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का कारण बनता है।
    • केले का एक आम दुष्प्रभाव टायरामाइन की उपस्थिति के कारण होने वाला माइग्रेन है जो सिरदर्द का कारण बनता है।
    • यदि आपको केले से कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया होती है, तो आपको इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और तुरंत डॉक्टर या अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वे आपके लक्षणों के लिए सही मार्गदर्शन देने में सक्षम होंगे।

    केले का सेवन करते समय सावधानियां। Precautions while consuming banana.

    • केले को सामान्य मात्रा में खाना ठीक है।
    • जब आप छोटे बच्चे को केला देते हो तो वह पूरी तरह से पका हुआ होना चाहिए और मसला हुआ होना चाहिए उसमें कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए ताकि बच्चा उसे आसानी से निगल सके।
    • यदि केला खाने के बाद आपको सूजन, त्वचा पर दाने या सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर या अपने आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। वे आपके लक्षणों के लिए सही मार्गदर्शन देने में सक्षम होंगे।

    सारांश।

    केले का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। संतुलित मात्रा में केले का सेवन करके आप केले के पोषक तत्वों का पूरा लाभ ले सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। केले आहार फाइबर, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, साथ ही इसमें एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, ट्रिप्टोफैन और डेल्फिनिडिन जैसे विभिन्न फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। जो आपके शरीर के लिए आवश्यक हैं। अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए संतुलित मात्रा में केले का सेवन करें। इसके अधिक सेवन से बचें और इसे स्वस्थ आहार का हिस्सा बनाए रखें। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कृपया डॉक्टर से सलाह लें

     

    FAQs

    Ques 1. केले का वैज्ञानिक नाम क्या है?

    Ans. केला का वैज्ञानिक नाम मूसा पेराडिसिका (Musa paradisiaca) और  वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार केला मुसासी कुल का पौधा है।

     

    Ques 2. विश्व में केले का सर्वाधिक उत्पादन कौन से देश में होता है?

    Ans. भारत, विश्‍व में केले का सर्वाधिक उत्‍पादन करने वाला देश है। भारत में 0.88 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में 29.7 मिलियन टन केले का उत्‍पादन होता है।

     

    Ques 3. भारत में अकेले का सर्वाधिक उत्पादन कौन से राज्य में होता है?

    Ans. केले का उत्पादन भारत के लगभग सभी राज्यों में होता है, लेकिन आंध्र प्रदेश केले के उत्पादन के मामले में भारत के सभी राज्यों में सबसे आगे है। आंध्र प्रदेश की जलवायु और मिट्टी केले की खेती के लिए काफी उपयुक्त है।

     

    Ques 4. केले का जन्म स्थान क्या है?

    Ans. मूल रूप से ये दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णदेशीय क्षेत्र के हैं और संभवतः पपुआ न्यू गिनी में इन्हें सबसे पहले उगाया गया था। लेकिन आज, इनकी खेती लगभग सम्पूर्ण उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। केले के सर्वप्रथम प्रमाण 4000 साल पहले मलेशिया में मिला थे केला खाने के संदर्भ में युगांडा पहले स्थान पर है, यहां प्रति व्यक्ति एक वर्ष में लगभग 225 केले खाता है।

     

     

    [केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे, केला खाने के फायदे]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!

    Discover more from INDIA TODAY ONE

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading