• Thu. Oct 17th, 2024

    INDIA TODAY ONE

    Knowledge

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – स्थापना, मुख्यालय, उद्देश्य, कार्य व सदस्य देश | 1

    विश्व स्वास्थ्य संगठन
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    सामान्य जानकारी :-

    हेलो दोस्तों आपका INDIA TODAY ONE blog में स्वागत है। आज इस लेख मे WHO(World Health Organization) के बारे जानेंगे। जिसे हिंदी में विश्व स्वास्थ्य संगठन कहते हैं WHO संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है अर्थात WHO का सदस्य होने से पहले संयुक्त राष्ट्र का सदस्य होना आवश्यक है जो संयुक्त राष्ट्र का सदस्य है वही देश WHO का सदस्य बन सकता है किंतु विशेष परिस्थितियों में यह लागू नहीं होता है वैसे तो यह एक इंटरनेशनल ऑर्गेनइजेशन है जो अपने साथ जुड़े देशों के साथ मिलकर काम करता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नजर पूरी दुनिया के स्वास्थ्य संरक्षण और स्थिति पर है WHO के पास दुनिया का सबसे बड़ा ब्लड बैंक है दुनिया भर में कोई भी बिमारियाँ जैसे हैजा,चेचक,मलेरिया व वायरस जैसी बीमारियों को रोकने के लिए WHO अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

     

     

    विश्व स्वास्थ्य संगठन “WHO”(World Health Organization)

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना कब की गई ?

    • WHO(World Health Organization)की स्थापना 7 अप्रैल 1948 में की गई थी।
    • WHO(World Health Organization) के द्वारा पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 1950 को आयोजित किया गया था उसके बाद प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस  मनाया जाता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहां स्थित है ?

    • WHO(World Health Organization)का मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है।

    वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सदस्य देश कितने हैं ?

    • वर्तमान समय में WHO(World Health Organization) के सदस्य देश 194 है।
    • WHO के 150 देशों में कार्यालय स्थित है। तथा 6 क्षेत्रीय कार्यालय है। अर्थात WHO ने विश्व को 6 क्षेत्रों में विभाजित किया है। जिसमे WHO का दक्षिणी पूर्वी एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय भारत के नई दिल्ली में स्थित है।

    भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का सदस्य कब बना था ?

    • भारत WHO का सदस्य 12 जनवरी 1948 को बना था।
    • WHO ने विश्व को 6 क्षेत्रों में विभाजित किया है जिसमें WHO का दक्षिण पूर्वी एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

    WHO को फंडिंग( खर्च करने के लिए पैसे) कहां से मिलती है।

    • WHO की फंडिंग का सबसे बड़ा जरिया अमेरिका है WHO को अमेरिका सबसे ज्यादा फंडिंग प्रदान करता है WHO को सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि उसके जितने भी 194 सदस्य देश है वह भी फंडिंग प्रदान करते हैं।

    WHO अब तक 10 जानलेवा बीमारियों की पहचान कर चुका है।

    WHO द्वारा अब तक पहचाने की 10 जानलेवा बीमारियां

    1. केरोनरी आर्टरी डिजीज( दिल की बीमारी)
    2. ब्रेन स्ट्रोक
    3. लोअर रेस्परेट्री इनफेक्शन(श्वास संबंधित बीमारी)
    4. कॉर्निक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मनारी डिजीज
    5. रेस्परेट्री कैंसर
    6. डायबिटीज
    7. ऐल्टशाइमर्स डिजीज
    8. डिहाइड्रेशन या डायरिया
    9. टी.बी
    10. लिवर सिरॉसिस

    भारत में WHO द्वारा किए गए स्वास्थ्य संबंधित प्रयास।

    1. चेचक

    • वर्ष 1967 में भारत में दर्ज की गई चेचक के मामलों की कुल संख्या विश्व के कुल मामलों की लगभग 65% थी।
    • इसमें से 26225 मामलों के रोगियों की मृत्यु हो गई इस घटना ने भविष्य में होने वाले संघर्ष की विकट तस्वीर प्रस्तुत की।
    • चेचक को रोकने के लिए वर्ष 1967 में WHO ने गहन चेचक उन्मूलन कार्यक्रम प्रारंभ किया।
    • WHO और भारत सरकार के संयुक्त प्रयास से वर्ष 1977 में चेचक का उन्मूलन किया गया।

    2. पोलियो

    • विश्व बैंक की वित्तीय एवं तकनीकी सहायता से WHO द्वारा वर्ष 1988 में प्रारंभ की गई वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल के संदर्भ में भारत में पोलियो रोग के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की।
    • पोलियो अभियान 2012-भारत सरकार ने यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन, बिल व मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, रोटरी इंफेक्शन और रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों की साझेदारी से 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो से बचने हेतु टीका लगवाने की आवश्यकता के बारे में सार्वभौमिक जागरूकता में योगदान दिया है।
    • इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप वर्ष 2014 में भारत को एंडेमिक देशों की सूची से बाहर रखा गय।

    WHO के कार्ये :-

    1. WHO स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर नेतृत्व (लीडरशिप) प्रदान करता है
    2. WHO देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है
    3. WHO स्वास्थ्य से संबंधित नियम और मानक तय करता है जैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए नियम व कानून बनाए गए जैसे हाथ धोना, मास्क पहनना आदि यह सभी नियम WHO ने ही बनाए थे।
    4. WHO मातृ, नवजात, बालक और किशोर का स्वास्थ्य, एपेडेमिक कंट्रोल और अन्य रोग, हेल्थ प्रोटेक्शन,एमरजैंसी सिचुएशन पर काम करता है।
    5. WHO सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करता है।
    6. संचारी वह गैर संचारी रोगों का पता लगाना और उनके लिए नियम व नीति बनाना।
    7. WHO स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करता है और स्वास्थ्य के रुझान का आकलन करता है।
    8. कार्पोरेट सेवाएं व जितनी भी स्वास्थ्य से संबंधित प्रोग्राम चल रहे हैं उनकी निगरानी करना

    WHO का उद्देश्य :-

    • WHO की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य “संपूर्ण विश्व में सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर की प्राप्ति में सहायता करना” यानी संपूर्ण विश्व को स्वस्थ बनाने का एक उद्देश्य है।
    • संपूर्ण विश्व की स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करना

    👉 यह भी पढ़ें :-

    FAQ

    Ques1. विश्व स्वास्थ्य संगठन क्या कार्य करता है?
    Ans. कार्य :- 

    1. WHO स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर नेतृत्व (लीडरशिप) प्रदान करता है
    2. WHO देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है
    3. WHO स्वास्थ्य से संबंधित नियम और मानक तय करता है जैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए नियम व कानून बनाए गए जैसे हाथ धोना, मास्क पहनना आदि यह सभी नियम WHO ने ही बनाए थे।
    4. WHO मातृ, नवजात, बालक और किशोर का स्वास्थ्य, एपेडेमिक कंट्रोल और अन्य रोग, हेल्थ प्रोटेक्शन,एमरजैंसी सिचुएशन पर काम करता है।
    5. WHO सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करता है।
    6. संचारी वह गैर संचारी रोगों का पता लगाना और उनके लिए नियम व नीति बनाना।
    7. WHO स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करता है और स्वास्थ्य के रुझान का आकलन करता है।
    8. कार्पोरेट सेवाएं व जितनी भी स्वास्थ्य से संबंधित प्रोग्राम चल रहे हैं उनकी निगरानी करना

    Ques 2. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    Ans. WHO का उद्देश्य :-

    • WHO की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य “संपूर्ण विश्व में सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर की प्राप्ति में सहायता करना” यानी संपूर्ण विश्व को स्वस्थ बनाने का एक उद्देश्य है।
    • संपूर्ण विश्व की स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करना।

    Ques 3. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यालय कहाँ है?
    Ans. WHO(World Health Organization)का मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है।

    Ques 4. WHO में भारत कब शामिल हुआ?
    Ans. WHO and INDIA :-

    • भारत 12 जनवरी, 1948 को WHO का सदस्य बना।
    • WHO का दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!

    Discover more from INDIA TODAY ONE

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading