• Sat. Oct 19th, 2024

    INDIA TODAY ONE

    Knowledge

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस | star health Insurance optima plan | 1

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now

    हेलो दोस्तों आपका INDIA TODAY ONE blog में स्वागत है। यहाँ आपको स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा पॉलिसी के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आप अपनी फैमिली के लिए एक बेहतर इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव कर सके।

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस

     

    Table of Contents

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

    हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रकार का एग्रीमेंट यानी समझौता होता है जिसमें इंश्योरेंस देने वाली कंपनी आप के बीमार होने पर आपके मेडिकल खर्चा का भुगतान हॉस्पिटल को करती है। आज हम स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा इंश्योरेंस प्लान के बारे में जानेंगे।

    फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा इंश्योरेंस प्लान की पूरी जानकारी

    1. कौन-कौन इस पॉलिसी को ले सकता है

    यह पॉलिसी कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की है वह व्यक्ति अपने परिवार के लिए इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को ले सकता है।

    2. इस फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा पॉलिसी के अनुसार एक परिवार में कौन-कौन आ सकते हैं

    इस पॉलिसी के अनुसार एक परिवार में पति- पत्नी व उसके अधिकतम 3 बच्चे आ सकते हैं। अर्थात यह पॉलिसी एक परिवार में पति-पत्नी व उनके अधिकतम तीन बच्चों को कवर करती है।

    3. इस पॉलिसी में बच्चे कितनी आयु तक के कवर किये जाते है

    इस फैमिली पॉलिसी के अनुसार बच्चे अधिकतम 25 वर्ष तक की आयु के कवर होंगे अगर बच्चे की आयु 25 वर्ष से अधिक है तो वह इस फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कवर नहीं होंगे।

    4. यह इंश्योरेंस पॉलिसी कितने साल तक के लिए होती हैं। अर्थात पॉलिसी पीरियड कितना है

    ज्यादातर यह पॉलिसी 1 साल के लिए ली जाती है इसके बाद जब आपका 1 साल पूरा हो जाता है तो इस पॉलिसी को रिन्यू करवाना पड़ता है जैसे आप अपने वाहन (कार या बाइक) का इंश्योरेंस रिन्यू करवाते हैं उसी प्रकार आपको इस पॉलिसी का भी रिन्यू करवाना होगा प्रीमियम दे कर के।

    5. Sum Assured

    •  Sum Assured का मतलब है कि आपने जो बीमा बनवाया है वह कितने रुपए का है।
    • उदाहरण के तौर पर समझिए अगर आपने 10 लाख रुपये का sum Assured लिया है। तो इसका मतलब आपके 10 लाख रुपये तक के हॉस्पिटल का खर्चा इस पॉलिसी में कवर किए जाएगा।
    • इस पॉलिसी के अनुसार जो sum Assured दिया गया है वह कम से कम 2 लाख ,3 लाख और 5 लाख रुपये तक का ले सकते हैं। और ज्यादा से ज्यादा 10 लाख ,15 लाख,20 लाख और 25 लाख रुपये तक का ले सकते हैं। 5 लाख से ज्यादा के sum Assured पर आपको अधिक व काफी अच्छी फैसिलिटी मिलती है।

    6. इस इंश्योरेंस पॉलिसी को लेने से पहले क्या हमको मेडिकल टेस्ट करवाने होंगे।

    • यदि आप की आयु 50 वर्ष से अधिक है तो ही आपको मेडिकल टेस्ट करवाने होंगे यदि आपकी आयु 50 वर्ष से कम है तो आपको किसी भी प्रकार का मेडिकल टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं है
    • यदि आपकी आयु 50 वर्ष से अधिक है और मेडिकल टेस्ट करवाने की आवश्यकता पड़े तो मेडिकल टेस्ट का खर्चा आपको नहीं देना होता। जो इंश्योरेंस कंपनी होती है वही आपके मेडिकल टेस्ट के खर्चे का भुगतान करती है।
    • लेकिन यह टेस्ट आपके इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े सेंटर पर ही करवाना होगा यह नहीं कि आप किसी भी डॉक्टर से करवाले जिस भी सेंटर पर आपको कहा जाए उसी सेंटर पर उसी टाइम पर आपको टेस्ट करवाने होंगे।
      लेकिन ध्यान में रखें यह टेस्ट आपको तभी करवाने पड़ते है जब आपकी आयु 50 वर्ष से अधिक हो।

    8. यह इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के कितने दिन बाद आपको क्लेम या कवर मिलेगा

    यह पॉलिसी लेने के 30 दिन बाद आपको क्लेम मिलेगा यानी कवर मिलेगा। यदि आप पॉलिसी लेने के 30 दिन के अंदर-अंदर आप बीमार हो जाते हैं तो आपको कोई कवर नहीं मिलेगा। लेकिन एक्सीडेंट के केस में आपको पहले दिन से ही कवर मिलना स्टार्ट हो जाता है।

    9. कौन-कौन सी चीजों या बीमारियों को यह पॉलिसी कवर नहीं करती है

    • कॉस्मेटिक सर्जरी ,प्लास्टिक सर्जरी, लिंग परिवर्तन व स्तंभन दोष के लिए उपचार और दांतो का इलाज आदि को यह पॉलिसी कवर नहीं करती है।
    • इसके अलावा कुछ इलाज,ऑपरेशन व बीमारियां हैं । जिन पर कवर आपको पॉलिसी लेने के 2 या 4 साल बाद मिलता है इन ऑपरेशन व बीमारियों की जानकारी आप स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का फॉर्म भरते समय ले सकते हैं। फॉर्म पर यह सभी जानकारी उपलब्ध होती है।

    👉 यह भी पढ़ें

     इस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदे

    • यह स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रूम, बोर्डिंग व नर्सिंग के खर्चों को कवर करती है।
    • अगर आप 500000 से 2500000 रुपए के मध्य की पॉलिसी लेते हैं तो आप किसी भी एक सिंगल स्टैंडर्ड रूम में एडमिट हो सकते हैं इसमें कोई भी रूम लिमिट नहीं है
      अगर आप ₹500000 से कम की पॉलिसी लेते हैं तो इसमें रूम लिमिट होगी रूम लिमिट से ऊपर के पैसे आपको देने होंगे।
    • इसके अलावा यह स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रक्त, ऑक्सीजन, ऑपरेशन थिएटर के खर्च व सर्जिकल उपकरण, दवाइयों का खर्चा, एक्स-रे के खर्चे और डायलिसिस, कीमोथेरेपी ,रेडियोथेरेपी व पेसमेकर की लागत और ऐसे अन्य सामान्य खर्चों को भी कवर करती है।
    • इस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस आपको एंबुलेंस व एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मिल जाती है :- एयर एंबुलेंस की सुविधा आपको 5 लाख से 25 लाख के मध्य की पॉलिसी लेने पर ही मिलती है।अगर आप अपना इलाज कहीं बाहर से करवा रहे हैं तो एरोप्लेन से जाने में जो खर्चा होता है। यह पॉलिसी उसमें आपकी सहायता करती है।
    • यह स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपके हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले 60 दिन के खर्चो व हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद 90 दिन के खर्चो को भी कवर करती है। जो आपकी बीमारी पर लगते हैं।
    • यह स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपको हेल्थ चेक अप की भी सुविधा प्रदान करती हैं अगर आपने पूरे वर्ष में कोई भी क्लेम नहीं लिया है तो आप अपना हेल्थ चेकअप किसी भी नेटवर्क हॉस्पिटल से करवा सकते हैं बिना किसी खर्चे के।
    • इस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अनुसार आपको इनकम टैक्स का भी बेनिफिट मिलता है । अगर आप सरकार को टैक्स भरते हैं तो हेल्थ इंश्योरेंस आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत टैक्स में कुछ छूट भी मिलती है।
    • इस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के अनुसार आपको कैशलैस फैसिलिटी भी मिलती हैं। अर्थात बिना कोई भी पैसा दिए आप किसी भी हॉस्पिटल में अपना कैशलेस इलाज करवा सकते हैं।
    • इसमें आपको नो क्लेम बोनस का भी बेनिफिट मिलता है अगर आपने किसी साल अपनी पॉलिसी पर क्लेम नहीं लिया है तो आपको उसके अगले साल 25% का बोनस मिल जाता है।
    • इसके अलावा यह पॉलिसी सर्जन, Anesthetist, Medical praetitioner, कंसुल्टेंट्स और स्पेशलिस्ट डॉक्टर की फीस भी कवर करती है।
    • इस पॉलिसी में आपको ऑटोमेटिक रीस्टोरेशन की फैसिलिटी भी मिलती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!

    Discover more from INDIA TODAY ONE

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading